सहारनपुर, दिसम्बर 12 -- जनपद की नकुड़ विधानसभा में स्थित चिलकाना कस्बा, लगभग 26,000 की आबादी वाला एक महत्वपूर्ण ग्रामीण-शहरी मिश्रित क्षेत्र है। यहां का मेन बाजार, जिसमें करीब 250 दुकानें संचालित होती हैं, आसपास के कई गांवों के लोगों की रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करता है। चिलकाना की भौगोलिक स्थिति और आस-पास के क्षेत्रों के लिए इसका केंद्र बिंदू होना इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। बावजूद इसके कस्बे में बस स्टैंड का अभाव, जलभराव, जाम, साफ-सफाई, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं वर्षों से नासूर बनी हुई हैं। स्थानीय लोग इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं, मगर आज भी समस्याओं का समस्या जस का तस है। चिलकाना नकुड़ विधानसभा का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां से पटेड़, सरसावा, नकुड़ और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग रोजाना आवागमन करते ह...