सहारनपुर, सितम्बर 18 -- सहारनपुर महानगर के पॉश इलाके की गिल कॉलोनी में समस्याओं का अंबार है। कई गलियों में अभी तक सड़क नहीं बनी है। जो बनी हैं वे भी खस्ताहाल हो चुकी हैं। 70 वर्ष पुरानी इस कॉलोनी में करीब 2700 की आबादी रहती है। कॉलोनी में 12 गलियां है। कई जगहों पर जरा सी बरसात में गलियां टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। एक गली ऐसी है, जो वर्ष 2023 से बनी ही नहीं है। कॉलोनीवासियों में नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा है। कहीं नाले-नालियां अटी पड़ी है तो कहीं स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। सफाई कर्मचारी भी नियमित नहीं आते। ऐसे में लोगों को कई बार खुद ही अपनी गलियों की सफाई करनी पड़ती है। लोगों ने जिम्मेदारों से समाधान की मांग की है। नए शहर के बीचोंबीच बसी कॉलोनी को 70 साल हो गए हैं। इस कॉलोनी में 2700 की आबादी रहती है। यह कॉलोनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.