सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर का वार्ड 41 सबसे महत्वपूण है। सर्किट हाउस भी इसी वार्ड में है, जहां अक्सर प्रदेश के बड़े मंत्रियों का आना-जाना लगा रहता है। खास बात है कि इतने महत्वपूर्ण वार्ड में सीवर की सुविधा भी नहीं है। साथ ही कूड़े के ढेर भी देखे जा सकते हैं। सीवर और गंदगी वार्ड की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए प्रयास तो बहुत किए गए, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी वार्ड के अतर्गत आने वाली आंबेडकर कॉलोनी करीब 30 वर्ष पुरानी है। इस कॉलोनी में सफाई और पानी की निकासी की समस्या लंबे समय से चल रही है। करीब छह से सात महीने पहले यहां चप्पल कटिंग की एक फैक्ट्री लगाई गई है, जिससे कॉलोनी में प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है। वार्ड 41, शारदा नगर दक्षिण महानगर के महत्वपूर्ण वार्ड में से एक है। सर्किट हाउस इसी वार्ड में है, जहां अक्सर प्रदेश के बड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.