सहारनपुर, मई 27 -- भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक जुनून है। इसमें पुरुषों के साथ महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से न केवल पहचान बनाई है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवांवित भी किया है। वहीं महिला क्रिकेटरों का कहना है कि उन्हें पुरुष खिलाड़ियों के बराबर सुविधाएं और अवसर नहीं मिल पाते। सहारनपुर की महिला क्रिकेटर खिलाड़ियों की कहानी भी इससे अलग नहीं है। महिला खिलाड़ियों ने कहा कि अभ्यास करने के लिए शहर में टर्फ विकेट तक नहीं है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सहारनपुर में 25 से 30 महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो यूपी महिला टीम के अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले चुकी हैं। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 2006 से पहले तक यहां महिला क्रिकेट को लेकर कोई खास क्रेज नहीं था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.