सहारनपुर, अगस्त 12 -- नगर निगम क्षेत्र के इलाहीपुरा वार्ड के अंतर्गत आने वाली कृष्णापुरम कॉलोनी की आबादी लगभग 2000 है। करीब 16 साल पहले बसाई गई इस कॉलोनी में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां की सबसे बड़ी परेशानी कच्ची सड़कों का जाल, जलभराव, पेयजल की कमी और गंदगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। लोग मजबूरी में इन समस्याओं से जूझते हुए जीवन बिता रहे हैं। कृष्णापुरम कॉलोनी में अधिकांश सड़कें अब तक पक्की नहीं हुई हैं, जिससे लोगों को सालभर परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के दिनों में ये सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं और पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल जाते समय और महिलाएं बाज़ार जाते समय कीचड़ में फंस जाती हैं, कपड़े व जूते गंदे हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.