सहारनपुर, मई 17 -- जनपद में कार्यरत राज्य कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों की शिकायत है कि उनकी मूलभूत सुविधाएं की अनदेखी की जा रही है। बीमा योजना की राशि में बढ़ोतरी, पटल परिवर्तन में पारदर्शिता जरूरी, अस्पतालों में अलग काउंटर आदि सुविधाओं की दरकार है। जनपद में कार्यरत लगभग 9 से 10 हजार राज्य कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों की संख्या भले ही बड़ी हो, लेकिन इनके समक्ष समस्याओं की फेहरिस्त भी कम नहीं है। कर्मचारियों की शिकायत है कि उनकी मूलभूत सुविधाएं, सम्मान और अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में उन्होंने प्रशासन से कुछ अहम मांगे रखी हैं, जिन्हें समय रहते पूरा किया जाना आवश्यक है। जनपद में कुल 32 विभागों में ये राज्य कर्मचारी कार्यरत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.