सहारनपुर, फरवरी 13 -- सहारनपुर के महत्वपूर्ण वार्डों में शामिल वार्ड 47 खालापार के लोग इस समय गंदगी , बदहाल सड़कें और कूड़ा उठान की उचित व्यवस्था न होने से काफी परेशान हैं। इस वार्ड में होजरी, लकड़ी और पत्थर का थोक कारोबार होता है। इस कारण यहां हर समय भारी वाहनों का आवागमन रहता है। इससे जहां हादसों का डर बना रहता है वहीं सड़कों की हालत भी खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। वार्ड 47 सहारनपुर का एक महत्वपूर्ण वार्ड है। इस वार्ड में होजरी, लकड़ी और पत्थर का थोक कारोबार होता है। वार्ड की करीब 40 प्रतिशत आबादी व्यापारी और 60 प्रतिशत आबादी स्थानीय निवासी हैं। करीब छह हजार मतदाता और करीब 13 हजार आबादी है। मिश्रित आबादी वाले वार्ड में ऐतिहासिक बागेश्वर मंदिर भी है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.