सहारनपुर, अक्टूबर 2 -- सहारनपुर शहर और जिले की पहचान केवल ऐतिहासिक धरोहरों और उद्योगों से ही नहीं, बल्कि यहां की महिलाओं की सक्रियता और संघर्षशीलता से भी जुड़ी हुई है। वर्तमान समय में सहारनपुर जिले में महिलाओं की आबादी 19 लाख से अधिक है। ये महिलाएं आज समाज में परिवर्तन और प्रगति की ध्वजवाहक बन चुकी हैं। उनका मानना है कि जब मन में जुनून और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो हर काम आसान हो जाता है। शहर में 60 से अधिक संगठन गरीब और असहाय लोगों की मदद कर रहे हैं और इनमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। समाजसेवा हो या परिवार की देखभाल, हर मोर्चे पर महिलाएं मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। वे अपने घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए समाज के उत्थान के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं मानती हैं कि मां दुर्गा की उपासना उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.