सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- सहारनपुर में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा देना है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्राओं को महिला अपराधों जैसे छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और शोषण से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। ताकि वह जागरूक और निडर बनकर दुष्टों का अंत कर सकें। कार्यक्रमों में छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी घटना की स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। साथ ही डिजिटल सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और संदिग्ध लिंक या फर्जी आईडी से सावधान रहने की सलाह दी गई। गुड टच और बैड टच की जानकारी देकर छात्राओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.