सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- जिले में अधिवक्ताओं के साथ व्यापारी वर्ग और अन्य संगठन करीब 80 वर्ष से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठा रहे हैं। सहारनपुर से हर माह 1000 मुकदमों की अपील हाईकोर्ट में जाती है। इसके अलावा 250 से अधिक जमानत याचिका दाखिल होती हैं। सहारनपुर से सिर्फ एक ट्रेन ही प्रयागराज के लिए जाती है, जिसका सफर भी 16 से 17 घंटे में तय होता है। अधिवक्ताओं का कहना है कि पास के राज्यों की हाईकोर्ट नजदीक है, लेकिन अपने उत्तर प्रदेश की हाईकोर्ट बेहद दूर है। महाराष्ट्र में चार और तो मध्य प्रदेश में तीन हाईकोर्ट बेंच है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ लखनऊ बेंच है। ऐसे में वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित बेहद जरूरी है। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को सहारनपुर बंद का ऐलान किया है। पश्चिमी उप्र के जिलों में हाईकोर्ट बेंच की...