सहारनपुर, जनवरी 27 -- जिले में हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाएं ठप होने से आमजन और कारोबारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में विभिन्न राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों की कुल 350 शाखाएं संचालित हैं, जिनमें करीब 12 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा जिले में लगभग 650 एटीएम लगे हुए हैं। बीते शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहले से ही बैंक बंद थे। ऐसे में मंगलवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लगातार चौथे दिन भी बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित रही। इससे 100 करोड़ रुपये का लेनदेन भी प्रभावित हुआ है। मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने छह दिवसीय बैंकिंग प्रणाली के विरोध में हड़ताल रखी, जिसके चलते जिले की सभी बैंक शाखाओं पर ताले लटके नजर आए। सुबह से ही बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.