सहारनपुर, फरवरी 8 -- गंगोह क्षेत्र का दल्हेड़ी एक बड़ा गांव है। गांव की कुल आबादी करीब 5900 है, जबकि यहां 4350 मतदाता हैं। इसके बावजूद गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। सड़क, सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य और प्रकाश व्यवस्था जैसी आवश्यक सेवाओं की हालत बेहद चिंताजनक है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। करीब बीस वर्ष पूर्व डाला गया खंडजा पूरी तरह से टूट चुका है। अधिकांश गलियों में नालियां बनी ही नहीं हैं और जहां बनी हैं वहां गंदगी, कचरा व सिल्ट जमा होने से पूरी तरह चोक पड़ी हैं, जिससे जलभराव की समस्या आए दिन रहती है। गांव की अधिकांश सड़कें वर्तमान में बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.