सहारनपुर, जनवरी 9 -- सहारनपुर के नवादा रोड से सटी कमल विहार कॉलोनी लगभग 50 वर्ष पुरानी रिहायशी कॉलोनी है। करीब एक हजार की आबादी वाली यह कॉलोनी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। कॉलोनी के निवासी वर्षों से जलनिकासी, सड़क, सीवर और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें ठोस समाधान नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में वादे फाइलों में दबकर रह जाते हैं। कमल विहार कॉलोनी में सड़क की हालत बेहद खराब है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले करीब 25 वर्षों से कॉलोनी में नई सड़क नहीं बनी है। 25 साल पहले यहां ईंटों से बनी सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसकी हालत अब जर्जर हो चुकी है। ईंटें उखड़ चुकी हैं, जगह-जगह गड्ढे ...