भागलपुर, फरवरी 17 -- -प्रस्तुति : महेंद्र प्रसाद अमृत भारत योजना के अंतर्गत आधुनिकीकरण की प्रक्रिया से गुजर रहे सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास और सौंदर्यीकरण के दावों के बीच शौचालय, रोशनी और सुरक्षा जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की कमी ने रेलवे प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। स्टेशन परिसर में बने सभी शौचालय पिछले लगभग छह माह से बंद पड़े हैं। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर निर्मित नया शौचालय भी अब तक चालू नहीं किया गया है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस स्टेशन पर शौचालय सुविधा का बंद रहना आम यात्रियों के लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि अमृत भारत योजना के तहत चल रहे कार्यों के पूर्ण होने और स्टेशन के औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.