भागलपुर, अप्रैल 19 -- महिषी उत्तरी पंचायत में तीन जगहों पर पुनर्वास की जमीन है, जिसमें करीब 150 परिवार घर बनाकर रह रहे हैं। वर्षों पूर्व पूर्वजों को जमीन दी गई थी। अब पूर्वजों द्वारा पुनर्वास में बसने के बाद उनके बाल-बच्चों की संख्या तो बढ़ती चली गई, लेकिन जमीन यथावत बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी ने जमीन के कागजात पर ध्यान नहीं दिया। अब जमीन का रकबा कम पड़ने लगा है। आमदनी कम होने के कारण दूसरी जगह बसना भी मुश्किल है। ऐसे में सरकार व प्रशासन से ही उम्मीद बची है। हिन्दुस्तान संवाद में पुनर्वास में रहने वाले लोगों ने अपना दर्द बयां करते नये सिरे से जमीन आवंटन की मांग की। 19 सौ 60 ई. में कोसी तटबंध के भीतर बसे लोगों को किया गया था पुनर्वासित 01 सौ 50 से अधिक परिवार महिषी के पुनर्वास में घर बनाकर रहते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.