भागलपुर, फरवरी 14 -- -प्रस्तुति: राजेश कुमार सिंह जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के बरहशेर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन भवन के मुख्य द्वार के पास लगे दो बिजली ट्रांसफार्मर अब लोगों के लिए चिंता और भय का कारण बन गए हैं। सरकारी योजनाओं की बैठकों, ग्रामसभा और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के दौरान परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटते हैं। ऐसे में ठीक बीचोंबीच लगे ट्रांसफार्मरों से किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर ट्रांसफार्मर के पोल में करंट आने से एक मवेशी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों और प्रखंड प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.