भागलपुर, फरवरी 19 -- -प्रस्तुति: संतोष कुमार प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत अंतर्गत रामपुर इटहरा गांव में स्थित स्वयंभू अंकुरित बाबा जालंधर नाथ महादेव धाम इन दिनों विकास की मांग को लेकर चर्चा में है। धार्मिक आस्था, लोकविश्वास और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से जुड़ा यह स्थल लंबे समय से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। दूर-दराज के गांवों से लोग यहां बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके, अपेक्षित बुनियादी सुविधाओं के अभाव में स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आस्था के इस प्रमुख केंद्र को अब तक वह सम्मान व विकास नहीं मिल पाया, जिसका यह हकदार है। ग्रामीणों के अनुसार बाबा जालंधर नाथ धाम का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवपूर्ण है। लोककथाओं के मुताबिक 13वीं सदी के दौरान, जब कोसी नदी का प्रवाह इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.