लखीसराय, फरवरी 9 -- जिला प्रशासन द्वारा शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और धार्मिक सांस्कृतिक दृष्टि से मर्यादित बनाए रखने के लिए जारी किए गए सख्त निर्देशों के बावजूद नगर क्षेत्र में खुलेआम मांस और मछली की बिक्री बदस्तूर जारी है। शहर के नया बाजार, पुरानी बाजार, पंजाबी मुहल्ला और पचना रोड में खुले में मांस-मछली की बिक्री न केवल प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना कर रही है बल्कि आम लोगों की परेशानी, स्वास्थ्य जोखिम और धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी और मौखिक निर्देश दिए जाने के बावजूद मांस-मछली विक्रेताओं पर इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति यह है कि खुलेआम सड़क किनारे, भीड़भाड़ वाले बाजारों और यहां तक कि मंदिरों के आसपास भी मांस और मछली की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.