लखीसराय, फरवरी 17 -- मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 में अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रही है। लगभग 40 लाख रुपये खर्च कर दो जलमीनार, पाइपलाइन और सबमर्सिबल मोटर लगाए गए लेकिन दो साल बाद भी करीब 3000 की आबादी को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। हालत यह है कि वार्ड के लोग आज भी पानी के लिए मोहताज हैं और महिलाएं मजबूरी में किऊल नदी से पानी लाने को विवश हैं। दो जलमीनार बने, पाइप बिछे, लेकिन पानी नहीं पहुंचा घर तक वार्ड संख्या 26 की आबादी लगभग 3000 है। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर घर नल का जल योजना के तहत दो जलमीनार का निर्माण कराया गया। पहला जलमीनार पसिया गली स्थित गुहिया पोखर के पास बनाया गया, जबकि दूसरा गोपाल भंडार गली में स्थापित किया गया। दोनों स्थान...