लखीसराय, जनवरी 31 -- नगर परिषद क्षेत्र के काली पहाड़ी के समीप पीएचईडी (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग) द्वारा लगभग 3 करोड़ 57 लाख रुपये की भारी भरकम लागत से निर्मित पानी की टंकी इन दिनों लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि गंभीर संकट का कारण बन गई है। करोड़ों की योजना से जहां लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद थी वहीं आज हालात यह है कि नलों से गंदा पानी व पानी के साथ कीड़े निकल रहे हैं। जिसे पीने के लिए मजबूर गरीब और महादलित परिवारों में भय और आक्रोश व्याप्त है। यह पानी की टंकी 75 हजार गेलन (लगभग 3 लाख 44 हजार लीटर) क्षमता की है जिसका उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31, 32, 33, लाली पहाड़ी, काली पहाड़ी सहित करीब 1000 घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना था। योजना के तहत पाइपलाइन बिछाकर घर घर और हर मुहल्ले में नल लगाए गए लेकिन अब यही नल लोगों...