लखीसराय, जनवरी 11 -- चानन, निज संवाददाता। अद्भुत प्राकृतिक नजारों को निहारना है, तो कभी पहाड़ियों के बीच बसे मोरवे डैम पहुंचिए। यहां के पहाड़-जंगल व फूल-लताएं अपनी ओर आकर्षित करने को तत्पर दिखती है। वहीं कल-कल बहता पानी पहाड़ों के बीच से आते हुए अपनी ओर लुभाता जान पड़ता है। शृंगी ऋषिधाम के पास स्थित इसी प्राकृतिक सुशमा ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह को भी खूब लुभया था। उन्होंने आसपास की उंची करीब सात पहाड़ियों की बरसाती जल धारा को बर्बाद होने की बात सुनी ओर लाखों रुपये की लागत से करीब आधा किलोमीटर लंबी पांच सौ चौड़ी पहाड़ियों के पेट में मोरवे डैम का बजाप्ता किनारों में पत्थरों को बिछा बांध का निर्माण करवाया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री का मारेवे डैम निर्माण के पीछे मुख्यतः दो उदेश्य थे। पहला कि शृंगी ऋषि आने वाले धर्मावलंबी पूजा-अर्चन...