लखीसराय, दिसम्बर 15 -- शहर का मुख्य बाजार प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही का केंद्र है। खरीदारी, बैंकिंग, इलाज, सरकारी कामकाज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दूर-दराज के गांवों से भी लोग बाजार पहुंचते हैं। लेकिन इतनी भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में एक बुनियादी सुविधा-सार्वजनिक शौचालय का घोर अभाव है। नतीजतन बाजार आने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक शौच की आवश्यकता हो जाए तो उसके पास कोई सम्मानजनक विकल्प नहीं बचता। कई महिलाएं मजबूरी में परिचित दुकानदारों या आसपास के घरों का सहारा लेते हैं, जबकि अधिकांश लोग किऊल नदी के किनारे जाने को विवश हो जाते हैं। यह स्थिति न केवल अस्वच्छता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि सामाजिक शर्मिंदगी और स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा कर रही है। शहर में दो स्थानों पर सार्वजनिक शौच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.