लखीसराय, दिसम्बर 29 -- स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का दावा नगर परिषद क्षेत्र में खोखले साबित दिखाई पड़ रहा है। नप के द्वारा शहर में जगह-जगह डस्टबिन तो लगाए गए, लेकिन हकीकत यह है कि कचरा अब भी सड़कों पर ही बिखरा पड़ा है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि कई स्थानों पर डस्टबिन खुद कचरे में तब्दील हो गए हैं। स्टील से लेकर प्लास्टिक तक के डस्टबिन टूट-फूटकर बदहाल पड़े हैं और उनके आसपास कचरे के ढेर सड़ांध फैला रहे हैं। नगर परिषद द्वारा शहर के चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों और मुहल्लों में डस्टबिन लगाए गए थे, ताकि लोग खुले में कचरा न फेंकें। लेकिन कचरा उठाने वाली गाड़ियां समय पर नहीं आने के कारण यह व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई वार्डों में दिनों दिन कचरा जमा होता चला गया और डस्टबिन भर जाने के बाद लोग मजबूरी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.