लखीसराय, जनवरी 16 -- प्रस्तुति: मनोज कुमार देश के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और यात्री सुविधाओं से लैस करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत भारत स्टेशन योजना को लेकर भले ही बड़े बड़े दावे किए जा रहे हों लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। लखीसराय रेलवे स्टेशन इसका ताजा उदाहरण बनकर उभरा है जहां निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर न तो पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था है न ही साफ सुथरे शौचालय उपलब्ध हैं। सबसे बड़ी बात यह कि यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय और बड़े शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी घोर अभाव है जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के लिए भटकते यात्री: लखीसराय रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.