लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- 'बोले लखीमपुर खीरी अभियान के तहत आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने लोक कलाकारों की पीड़ा को उजागर किया। 'ऑडिटोरियम व उचित मंच मिले तो निखरेगी कला शीर्षक से 25 फरवरी को खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार जागे हैं। गोला नगर पालिका अध्यक्ष ने अधूरे पड़े ऑडिटोरियम का हाल देखा। पता चला कि यहां डेकोरेशन का काम अब तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही तुरंत ऑडिटोरियम का काम पूरा कराने की हिदायत दी है। हिन्दुस्तान ने अपनी रिपोर्ट में छापा था कि जिले में कलाकारों के लिए कहीं भी ऑडीटोरियम नहीं है। गोला में ऑडीटोरियम बन रहा था, लेकिन सालों से उसका निर्माण अधूरा है। गोला नगर नगर पालिका परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के डेकोरेशन के काम का ठेका लगभग एक करोड़ में दिया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.