लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- रोजगार सेवकों के कंधों पर पंचायतों का काम प्राथमिकता से पूरा कराने की जिम्मेदारी है। काम समय से हो और मानक के अनुसार हो, यह देखने के लिए रोजगार सेवकों की तैनाती की गई है। पंचायतों की समस्याओं का समाधान करने वाले रोजगार सेवक खुद कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी पगार कम है, भत्ता मिलता नहीं है और स्थायीकरण की मांग करते-करते 19 साल बीत चुके हैं, पर अब तक सुनवाई नहीं हुई। बोले लखीमपुर खीरी में रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याएं बताईं, उनके समाधान के सुझाव दिए। जिले की 1167 ग्राम पंचायतों में 788 रोजगार सेवक तैनात हैं जो पंचायतों के काम समय से पूरा करने के लिए अपनी सेवाएं दे रहें हैं। पंचायतों के काम में कोई समस्या आने पर उसे दूर करने की पहली जिम्मेदारी रोजगार सेवकों पर है, पर उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं। हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.