लखनऊ, फरवरी 9 -- प्रस्तुति: अवनीश जायसवाल, डा. राजपाल सिंह, फोटो-रितेश यादव कॉमन इंट्रो छह साल से नाली और सफाई के इंतजार में 10 हजार लोग लखनऊ की सीमा पर बसें इलाकों में अभी भी मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची। कहीं कच्ची सड़कें है तो कहीं नाली बनी ही नहीं। साफ-सफाई और कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था ही नहीं। हम बात कर रहे है लखनऊ-सुलतानपुर रोड पर अर्जुनगंज के पास शाह खेड़ा की। यहां इलाका 100 वर्ष पुराना बसाया गया था। सीएम आवास से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर हैं। हर वक्त वीआईपी का आना जाना लगा रहता है। मुख्य मार्ग से चंद कदम दूरी पर शाह खेड़ा में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची। जोकि वर्ष 2020 में नगर निगम के जोन चार में शामिल किया गया। छह वर्ष गुजरने वाले हैं। लेकिन यहां पर नगर निगम की ओर से विकास के नाम पर आज तक लोगों को कोई सुविधाएं नहीं मि...