लखनऊ, अगस्त 31 -- प्रस्तुति-सौरभ मिश्र हमारी कॉलोनी की हालत बहुत खराब है। नाली और रोड कीचड़ और मलबे से भरी पड़ी है। सफाई कर्मी आते ही नहीं हैं, और जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं। यहां रहना मुश्किल हो गया है। हम चाहते हैं कि हमारी समस्याओं पर जल्दी ध्यान दिया जाए। -शमीम पिछली बारिश में मैं साइकिल से फिसल कर गिर गई थी। रोड पर कीचड़ होने के कारण बहुत दिक्कत होती है। लोगों को दीवारों पर चढ़कर आना-जाना पड़ता है। यह बहुत खतरनाक है। हमें साफ और सुरक्षित सड़क चाहिए ताकि हम आराम से चल सकें। -सानिया कश्यप सड़कों पर बड़े-बड़े कंकड़, पत्थर बिखरे पड़े हैं, जगह-जगह भारी गड्ढे हैं, जलनिकास की कोई व्यवस्था नहीं है। गिरने, चोटिल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नजर नहीं आ रहा, हम न जाने कब तक इस कीचड़ में रहेंगे। -करन मेरी उ...