लखनऊ, जुलाई 11 -- कृष्णानगर को केसरीखेड़ा से जोड़ने वाले छह महीने से अटके ओवरब्रिज का काम शुरू हो गया। सेतु निगम ने ओवरब्रिज के ऊपर क्रेन की मदद से गर्डर रखने का काम शुरू कर दिया। साथ ही पिलर निर्माण के लिए मार्किंग और सर्विस लेन पर नाला निर्माण भी शुरू हो गया। वहीं ओवरब्रिज के पास तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स सोमवार को भी तोड़ने का काम जारी रहा। गौरतलब है कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 'बोले लखनऊ के तहत प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। पुल निर्माण से केसरीखेड़ा, पंडितखेड़ा, महाराजापुरम, बालकृष्ण नगर, लक्ष्मी विहार सहित आसपास की पांच लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। लखनऊ-कानपुर रेल सेक्शन पर कृष्णानगर-केसरीखेड़ा क्रॉसिंग पर रोज 60-62 बार रेलवे फाटक बंद होता है। इससे वाहन चालकों को 15-20 मिनट तक इंतजार करना होता है। समस्या से निजात दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.