लखनऊ, जून 27 -- नगर निगम में मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति के लिए भटक रहे कर्मचारियों को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। मंगलवार को अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में आठ मृतक आश्रित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने की मंजूरी दे दी गई। एक दो दिनों में ही महापौर सुषमा खर्कवाल इन कर्मचारियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपेंगी। बाकी बचे दो दर्जन अन्य कर्मचारियों को भी शीघ्र ही नियुक्ति दी जाएगी। कर्मचारियों की पदोन्नति व अन्य मांगों पर भी शीघ्र ही कार्रवाई होगी। अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, वित्त एवं लेखा अधिकारी, मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन ने हिंदुस्तान अख़बार में 24 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.