लखनऊ, अक्टूबर 3 -- पिकनिक स्पाट रोड के फरीदीनगर स्थित शिव विहार कॉलोनी के एक हजार लोग पेयजल आपूर्ति के लिए तरस रहे हैं। कालोनी में 15 वर्ष पहले पेयजल आपूर्ति के लिये पाइन लाइन डाली गई। टेस्टिंग हुई। कई घरों में मीटर भी लगाए गए,लेकिन अभी तक किसी के घर में पानी नहीं पहुंचा है। यहां के एक हजार लोग सबमर्सिबल पम्प के भरोसे हैं। पम्प के खराब होने पर लोगों को पड़ोसियों के घर से पानी लाना पड़ता है। इसके अलावा कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। नालियां चोक हैं। बारिश में गंदा पानी उफनाकर सड़कों पर भर जाता है। कालोनी की पूरी सड़कें नीची होने की वजह से बारिश में जलभराव होता है। सड़क भी कई जर्जर और गढ्ढे हो गए हैं। पार्षद से लेकर विधायक और नगर निगम और जलनिगम के अधिकारियों को कई बार शिकायतें पत्र दिये, लेकिन कोई सुनवायी नहीं हुई है। लोगों में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.