लखनऊ, जून 18 -- इस्माइलगंज प्रथम का पटेल नगर अयोध्या रोड के करीब ही है। हाइवे किनारे विकास तो हो रहा है लेकिन इस वार्ड का रुका पड़ा है। कारण चाहे जो भी हो लेकिन यहां की 8000 की आबादी साल दर साल जल भराव झेल रही है। जलभराव में उनकी लाखों की घर गृहस्थी हर वर्ष डूब जाती है। इस बार भी इसकी पूरी आशंका है। क्योंकि जलभराव रोकने के इंताजम नहीं किए गए। पटेलनगर में दो वर्षों से रुका पड़ा नाला आज भी नहीं बन पाया है। क्षेत्र के लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं कि यह अधूरा नाला बरसात में पूरे मोहल्ले को टापू बना देता है। लगभग 200 मीटर लंबे इस नाले का टेंडर दो वर्ष पहले ही हो गया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। इसका कारण एक महिला को बताया जा रहा है जो अपने घर के पास नाले से बदबू आने की आशंका जताकर निर्माण रोकने की जिद पर अड़ी हुई है। सेक्टर-8 और वैशाली एनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.