रुद्रपुर, फरवरी 24 -- दिनेशपुर के वार्ड-7 स्थित नेताजी कॉलोनी में पक्की सड़क का अभाव स्थानीय परिवारों के लिए सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। लगभग 15 वर्ष पहले बसी इस कॉलोनी में वर्तमान में करीब 50 परिवार रह रहे हैं, पर आज तक सड़क निर्माण नहीं हो सका है। पूरे क्षेत्र में कच्चा रास्ता है। इससे लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। गर्मियों में धूल उड़ती है व बरसात में कीचड़ फैल जाता है। इससे फिसलन व दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई परिवारों ने अपने घरों के सामने अस्थायी रूप से मिट्टी व रोड़ी डालकर रास्ता समतल किया है पर यह उपाय सीमित दायरे तक ही राहत देता है। सड़क न होने का असर बच्चों व बुजुर्गों पर अधिक पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है व बुजुर्गों को असमतल जमीन पर चलने में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.