रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- ट्रांजिट कैंप स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय शिक्षा का केंद्र होने के बावजूद बदहाल है। विद्यालय में कुल 606 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 253 छात्र और 353 छात्राएं हैं। विद्यालय के कई कमरों की दीवारों में चौड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और फर्श जगह-जगह धंस गया है। सीलन की वजह से छतें भी कमजोर हो रही हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। इसके अलावा पेयजल की समस्या है। विद्यालय में सरकारी हैंडपंप व नल मौजूद हैं, लेकिन नलों में टोटी नहीं लग पाई हैं। छात्रों को पीने के लिए केवल हैंडपंप का ही सहारा है। मरम्मत कार्य जारी होने से वहां तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। विद्यालय की दीवारें ऊंची करने के लिए 65 हजार रुपये मिले थे। साथ ही इसी राशि से फर्नीचर भी खरीदा गया। समस्याएं जस की तस हैं। अध्यापिका का कहना है कि विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.