रुद्रपुर, नवम्बर 30 -- जेपी नगर फर्स्ट में लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वर्ष 2012 के बाद से यहां लोग बसने लगे और वर्तमान में कॉलोनी में 100 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी में लगे 35 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर के कारण उपभोक्ता लगातार असुविधा का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता कम है। इस कारण लो वोल्टेज की समस्या रहती है। बताया कि कई बार उपकरण ठीक चलते हैं, पर अचानक वोल्टेज कम होने पर खराब हो जाते हैं। लोगों ने कहा कि सही क्षमता वाला नया ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने से ही इस स्थिति से राहत मिल सकती है। साथ ही कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली बिल अधिक आने की समस्या बताई, जबकि कुछ ने यह जानकारी दी कि अब बिल सही आने लगा है। जेपी नगर फर्स्ट में बिजली आपूर्ति से जुड़े ढांचे में कई गंभीर समस्याएं हैं, जिनके कारण लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.