रुडकी, दिसम्बर 17 -- शहर के अधिकांश बड़े नाले इस समय गंदगी से भरे पड़े हैं, जिससे कई स्थानों पर नालों की जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। नाले चोक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और घरों के सामने बह रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नालों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। गणेशपुर से प्रीत विहार होते हुए रेलवे लाइन के नीचे से पाडली की ओर जाने वाले नाले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी के चलते पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है और कई जगह नाला पूरी तरह चोक हो गया है। इसके चलते नाले का गंदा पानी आसपास के घरों के सामने जमा हो रहा है। बीच में कच्चा नाला होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासी अंकित, मन्नू प्रजापति, राहुल, राम नरेश और ...