रुडकी, जनवरी 5 -- रुड़की, संवाददाता। भाजयुओ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विभोर सेठी के सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। इसके बाद पदभार ग्रहण किया। रैली का शुभारंभ रामनगर लिथो प्रेस आवासीय कॉलोनी से हुआ। समर्थकों ने विभोर सेठी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। बाइकों और वाहनों के काफिले के साथ रैली रामनगर चौक, बीएसएम तिराहा, चंद्रपुरी, दुर्गा चौक, बीटीगंज, अनाज मंडी, चौक बाजार, मुख्य बाजार, नगर निगम चौक, चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइंस, रुड़की टॉकीज, महाराणा प्रताप चौक, गोल चौक और भगवान वाल्मीकि चौक से होकर मोहनपुरा में भाजपा जिला कार्यालय पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...