रुडकी, दिसम्बर 17 -- शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने कुत्तों को पकड़ने और उनके बदियाकरण का अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत नगर निगम द्वारा संचालित एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में लावारिस कुत्तों का नियमित रूप से बदियाकरण कराया जा रहा है। शहर के लगभग हर गली-मोहल्ले में लावारिस कुत्तों की भरमार है, जिससे आए दिन हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। रुड़की सिविल अस्पताल में औसतन प्रतिदिन 40 से 50 डॉग बाइट के मामले दर्ज हो रहे हैं। इन्हीं हालात को देखते हुए नगर निगम ने सालियर क्षेत्र में एबीसी सेंटर स्थापित किया है, जिसे शुरू हुए करीब दो माह हो चुके हैं। नगर निगम एक एनजीओ के सहयोग से वार्डवार लावारिस कुत्तों को पकड़ रहा है। पकड़े गए कुत्तों को एबीसी सेंटर ले जाकर उनका बदियाकरण किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.