रुडकी, जनवरी 27 -- भगवानपुर। लंबे समय से न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे रुहालकी दयालपुर गाव के एक वारंटी को पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के अनुसार, कई वर्षों से न्यायालय के वांरट से फरार चल रहे एनआई एक्ट के वारंटी इमरान निवासी ग्राम रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर को बीती रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको न्यायालय में पेश कर दिया गया है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.