रायबरेली, जुलाई 3 -- शहर में सुधरे कूड़े प्रबंधन के इंतजाम तो बने बात शहर में साफ सफाई के लिए करीब 600 सफाई कर्मी लगाए गए हैं। इसके बावजूद कूड़ा प्रबंधन प्रभावित ही रहा। प्रतिदिन करीब 60 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा उठाया जाता है। उसके निस्तारण के लिए 70 मीट्रिक टन क्षमता का एमएसडब्लू प्लांट हैं। इसके साथ पांच एमआरएफ सेंटर हैं जिनमें तीन संचालित हैं दो का संचालन जल्द होने की संभावना है। इसे कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास डंप कर दिया जाता है। शहर में निराला नगर, इंदिरा नगर सहित राजकीय कालोनी आदि में साफ सफाई के लिए लोग परेशान होते रहते हैं। कूड़ा उठाने का कार्य नगर पालिका के जिम्मे है। घर-घर कूड़ा उठाने की योजना तो है लेकिन इसका खास लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बारिश के दिनों में कूड़ा उठान में बहुत दिक्कत होती है। बारिश से पहले उठ जाए तो ठीक नहीं ...