रायबरेली, जुलाई 23 -- रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से विकसित की गई अमोल विहार कालोनी में जनसुविधाओं का टोटा है। कॉलोनी में 2017 में आवंटन के बाद कब्जा दिया गया। 2019 से लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया। यहां छह साल के करीब लोगों को रहते हो गया है। यहां के लोग सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं। कॉलोनी की सड़कें खराब हैं। इनको देखने वाला कोई नहीं है। पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। कॉलोनी की नालियां और नाले साफ नहीं किए जाते हैं। जब से कालोनी बनी है, पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। रायबरेली, संवाददाता। टूटी सड़कें, सीवर जाम, साफ-सफाई, जल निकासी, जल संकट जैसी समस्याओं से अमोल विहार के लोग जूझ रहे हैं। इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। यहां टंकी तो बनी है, लेकिन आपूर्ति आज तक नहीं हुई है। लोगों की शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.