रायबरेली, फरवरी 19 -- जिले में पैदा होने वाले अनाज, सब्जी और फलों के भंडारण की व्यवस्था के कुछ खास इंतजाम नहीं हैं। कृषि उत्पादकों को भंडारण के लिए कई समस्याओं का समस्याओं का सामना करना पड़ता है।भंडारण की सुविधा सही हो तो किसानों को उपज से मनचाहा मुनाफा मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। जिले में धान, गेहूं, आलू, आम, हरी सब्जी आदि की पैदावार अच्छी होती है। इनमें फल और सब्जी के साथ ही निजी स्तर पर अनाज के भंडारण में भी किसानों को दिक्कत होती है। इनके भंडारण के लिए जिले में आलू को छोड़ किसी अन्य सब्जी के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। अनाज आदि के भंडारण के सरकारी इंतजाम हैं लेकिन उससे किसानों को कोई फायदा नहीं मिल पाता है। एक सामान्य किसान के लिए अपनी अतिरिक्त उपज का भंडारण कराना बहुत मुश्किल भरा काम है खास तौर पर फल और सब्जी उत्पादकों के लिए तुरंत न...