रायबरेली, जनवरी 3 -- जिले में पीआरडी जवानों की संख्या 798 है। उनकी तैनाती जिले के कई क्षेत्रों में है। इनकी प्रमुख समस्याएं नियमित ड्यूटी न मिलना,होमगार्ड की तरह भत्ता न मिलना निवास से दूर भेजना हैं। इस मुद्दे पर करीब सालभर पहले हमने बोले कवरेज की थी, तब से अब में काफी बदलाव आया है। इनकी समस्याएं कम हुई हैं। इन जवानों की समान कार्य के लिए समान वेतन की है जो लंबे समय से पूरी नहीं हो सकी हैं। अभी इसके पूरी होने की उम्मीद नहीं है। ड्यूटी करने के दौरान इन जवानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रायबरेली, संवाददाता। जिले में जिन पीआरडी जवानों के हाथ में सुरक्षा की जिम्मेदारी है। उनकी सुविधाओं को लेकर विभाग संजीदा नहीं है। हालत ये हैं कि इन जवानों को न तो बिना सुविधा शुल्क के ड्यूटी मिलती है न ही साल भर काम मिल पाता है। यहां तक कि महिल...