रामगढ़, मार्च 24 -- कोयलांचल के हृदयस्थली भुरकुंडा का ट्रेकर-ऑटो स्टैंड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। प्रतिदिन यहां से 500 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव है। शौचालय नहीं रहने से महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है। वहीं पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। पार्किंग की समस्या दिन-ब-दिन जटिल होती जा रही है, क्योंकि यहां गाड़ियां तो बढ़ी पर जगह नहीं बढ़ने से चार और तीन पहिया वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं देते, और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर पुलिस चालान काटती है। इसके बावजूद स्थानीय वाहन चालक यूनियन से कोई ठोस पहल नहीं होने से आहत हैं। भुरकुंडा। कोयलांचल के हृदयस्थली भुरकुंडा का ट्रेकर-ऑटो स्टैंड अपनी बदहाली और असुविधाओं के कारण स्थानीय यात्रियों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.