रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़ जिले में हैंडलूम से जुड़े बुनकरों की आर्थिक हालत दिन ब-दिन खराब होती जा रही है। काम बंद होने के कारण बुनकरों के घरों में दो वक्त का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। वैसे तो इस व्यवसाय में सभी समुदाय के लोग जुड़े थे। लेकिन सबसे ज्यादा करीब 90 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के लोग इसमें सीधे तौर पर जुड़े थे। कारोबार पूरी तरह से ठप होने के कारण ये बुनकर तंगहाली से परेशान हो रहे हैं। अधिकतर बुनकर पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। जिले के इन बुनकरों को सरकार से मदद की दरकार है। गोला। पहले हैंडलुम में तैयार माल को सरकार खरीदती थी। गरीबों में बांटी जाने वाले कंबल भी हैंडलुम को ऑर्डर देकर तैयार करवाया जाता था। वर्तमान में लाखों मालियत के कंबल, रेशम व खादी वस्त्र तैयार होकर हैंडलुम संचालकों के फंसा हुआ है। यहां से हर दिन लाखों रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.