रामगढ़, फरवरी 5 -- रामगढ़। निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही रामगढ़ नप क्षेत्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है मतदान से पहले बोले रामगढ़ के माध्यम से शहर के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस संवाद में कामकाजी महिलाएं एक बेहद अहम वर्ग के रूप में सामने आई हैं, जिनकी जरूरतें केवल सुरक्षा और परिवहन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सम्मान, अवसर और स्वावलंबन से भी गहराई से जुड़ी हैं। शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, उद्योग, होटल, खुदरा व्यापारसे जुड़ी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। संवाद के दौरान कामकाजी महिलाओं ने बताया कि उनकी दिन की शुरुआत और समाप्ति यात्रा से जुड़ी परेशानियों के साथ होती है। सिटी बस सेवा नहीं होने के कारण उन्हें ऑटो और टोटो पर निर्भर रहना पड़ता ह...