रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। झारखंड में प्लेटफॉर्म आधारित कार्य कर रहे गिग वर्कर्स के लिए गिग श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके तहत जोमैटो, स्विगी, ओला, उबर समेत अन्य प्लेटफॉर्म श्रमिकों का निबंधन किया जाएगा। राज्य सरकार ने बुधवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में झारखंड प्लेटफॉर्म आधारित गिग श्रमिक कल्याण बोर्ड वर्कर्स (निबंधन व कल्याण) विधेयक, 2025 के अधिनियमन की स्वीकृति दे दी है। इस कदम से राज्य के करीब 50 हजार गिग वर्कर्स, जो जोमैटो, स्विगी, ओला, उबर जैसे अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं, उन्हें सामाजिक सुरक्षा और अन्य लाभों का संरक्षण मिलेगा। इस पर सभी ने कहा- थैंक यू हिन्दुस्तान। बता दें कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बोले रांची अभियान के तहत राज्य में काम कर रहे गिग वर्कर्स की आवाज प्रमुखता से उठाई, जिसे सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.