रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। कोकर रोड स्थित रिवर साइड कॉलोनी में लगभग पांच सौ से अधिक परिवार रहते हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में कॉलोनी के लोगों ने कहा कि इस इलाके के सभी लोग नगर निगम को टैक्स समय पर देते हैं। लेकिन, कोई सुविधा का लाभ नहीं मिलता। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियां होती हैं। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि कई लोग अपने मकान किराए पर लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार की स्थिति में लोग घर भी खाली कर देते हैं। नगर निगम को इस इलाके पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी के दिनों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी और इलाके में लगे कचरों के अंबर से आने वाली बदबू से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। दुर्गंध के कराण कई लोगों का तो घर में भी रहना मुश्किल-सा हो गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात के दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.