रांची, जून 14 -- रांची, संवाददाता। बांधगाड़ी स्थित न्यू नगर में जलजमाव बड़ी समस्या है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले साल यहां की गलियों में नाव चली थी। लोग कई दिनों तक घरों में कैद थे। मानसून आने को है। ऐसे में जलजमाव को लेकर अभी से ही डर का माहौल है। लोग घरों में खाने-पीने की चीजें जुटाने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले साल की भयावह स्थिति को देखकर भी नगर निगम ने कोई पहल नहीं की। मुहल्ले में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जलजमाव के समय ये कूड़े घरों में घुस जाएंगेे। खुले नाले से लोगों के बहने का खतरा है। बांधगाड़ी इलाके का न्यू नगर मोहल्ला एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिसकी जनसंख्या 15 हजार से अधिक है। यह क्षेत्र बीते ढाई दशक से बसा है, लेकिन आज भी यहां के लोगों को कई बुनियादी सुविधाएं नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.