रांची, सितम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। धुर्वा क्षेत्र की दुर्गा पूजा भव्य तरीके से होती है। परंपरा का यहां खास महत्व रखा जाता है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में समिति के सदस्योंने कहा कि इस बार भी समितियां सजावट, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी हुई हैं, लेकिन इसके बीच कई समस्याएं सामने आई हैं, जिनका समाधान प्रशासन से अपेक्षित है। समितियों का कहना है कि सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की है। क्षेत्र की कई गलियों और मुख्य सड़कों पर कचरे का अंबार लगा रहता है। पूजा पंडालों तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में कठिनाई न हो, इसके लिए समितियों ने प्रशासन से विशेष सफाई व्यवस्था की मांग की है। इसके अलावा जलजमाव भी बड़ी समस्या है। बारिश होने पर पंडाल परिसर और आसपास की गलियां जलमग्न हो जाती हैं। समितियों का कहना है कि यदि निगम पंडाल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.